जौनपुर : आईटीआई कॉलेज सहित कई उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

जौनपुर : आईटीआई कॉलेज सहित कई उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज

मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                बिजली चोरी के विरुद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के तहत मछलीशहर के अधिशासी अभियंता रामानंद मिश्रा, एसडीओ अमर सिंह पटेल एवं जेई अभिषेक केसरवानी की टीम द्वारा ग्राम थलोई एवं कस्बा मछलीशहर के महतवाना मोहल्ले में छापा मारा गया। जिसमें बिजली चोरी करने वाले दो उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया तथा चार उभोक्ताओं के एसी चलाते पाए जाने पर लोड बढ़ाने की कार्यवाही की गई।

कार्यवाई के दौरान ग्राम थलोई स्थित ललिता आईटीआई कॉलेज में मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पाये गया। उक्त कॉलेज के स्वामी पर भी विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त चेकिंग टीम में लाइनमैन रमाकान्त, गुड्डू, राजेश, ओमप्रकाश, विजय आदि शामिल रहे।
Previous articleजौनपुर : बदमाशों ने बिल्डिंग मैटीरियल दुकानदार को मारी गोली
Next articleजौनपुर : घर में अकेली भाभी को देख देवर की हुई नीयत खराब
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?