जौनपुर : बदलापुर में धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

जौनपुर : बदलापुर में धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               कोविड गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए क्षेत्र में सभी सरकारी, अर्ध्य सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों पर 73वें गणतन्त्र दिवस पर लोगों ने हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हुए नमन किया।

कोतवाली पर प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, तहसील भवन पर एसडीएम लाल बहादुर, अधिवक्ता संघ भवन पर संघ के अध्यक्ष हरी लाल पाल, सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बेचन सिंह, सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ एसपी सिंह, सीएससी पर अधीक्षक डॉ संजय दुबे, श्री शारदा देवी महिला महाविद्यालय कड़ेरेपुर में प्रबंधक संजय सिंह गुड्डू, श्री गणेश राम इंटर कॉलेज बटाऊबीर में प्रधानाचार्य अनिल यादव ने ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
Previous articleजौनपुर : गायब किशोर का चौबीस घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
Next articleजौनपुर : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतन्त्र दिवस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?