जौनपुर : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतन्त्र दिवस

जौनपुर : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतन्त्र दिवस

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 गणतन्त्र दिवस के अवसर पर तहसील में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया, नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, तहसील बार एसोसिएशन कार्यालय पर राजमणि यादव एडवोकेट, महर्षि मूलचंद यादव महिला कालेज नदौली पर इन्जीनियर चन्द्रजीत यादव, एस डी पब्लिक स्कूल हुरहुरी पर प्रबंधक डा0 राजेश सिंह, एवं सेनापुर शहीद स्तम्भ पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस अवसर पर सेनापुर शहीद स्तम्भ पर भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। भूतपूर्व सैनिकों व ग्रामीणो को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी श्री चौरसिया व पत्रकार अब्दुल हक अंसारी ने लोगो से देश की एकता अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने की अपील किया तथा शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसी प्रकार ग्राम मुर्की में सभी आजाद हिन्द फौज के सेनानियो के पुत्रो व पौत्रों को भी उपजिलाधिकारी श्री चौरसिया व ग्राम प्रधान मो0 सादिक ने सम्मानित किया। इसी प्रकार ग्राम डेहरी में कराटे खिलाड़ियो ने अपने बेहतरी खेलो का प्रदर्शन कर सबका मनमोह लिया। एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने कनाडा में होने वाले अन्तरराष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में चयनित डेहरी के सभी खिलाड़ियो को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर तहसीलदार राम सुधार, प्रधान पति फरहान अहमद, गुड्डू खान, सुबाष यादव प्रधान छितौना, रामसमुझ यादव प्रधान पूरनपुर आदि उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : बदलापुर में धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस
Next articleजौनपुर : गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?