जौनपुर : बहन- बहनोई की हत्या के मामले में पांच अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिले के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के सहोपट्टी गांव में गला दबाकर दंपति की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ससुराल में रह रहे बहन-बहनोई की रुपये की लेन-देन में हत्या के बाद दोनों के शव को सिकरारा थाना के शारदा नहर में फेंक दिया गया था। इसके बाद मृतक के भाई ने थाने में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की थी।

जिले में संपत्ति के विवाद में 2 सालों ने मिलकर पहले अपने जीजा की हत्या कर दी और जब यह लगा कि बहन भी रास्ते का कांटा बन सकती है तब दोनों भाइयों ने बहनों की भी हत्या कर दी। इस मामले में उसी गांव के ग्राम प्रधान और एक बोलेरो चालक हिरासत में लिया है। इन दोनों ने शवों को नहर में प्रवाहित करने का काम किया था। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली के साहोपट्टी गांव में बीते 29 मार्च को गांव के ही समीप शारदा सहायक नदी में शवों को पटिया में बांधकर फेंक दिया गया था, जिसके बाद दोनों शव 6 अप्रैल को जलालपुर थाना के नहर में मिली। इसकी शिनाख्त सतेंद्र कटियार और उनकी पत्नी पूनम कटियार थाना जहानगंज जिला फर्रूखाबाद के रूप में हुई। इस मामले की तहरीर मृतक के भाई बृजेन्द्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बताया गया है कि बृजेन्द्र ने रुपयों की लेने-देन में भाई और भाभी का गला दबाकर हत्या कर दी थी।


















