जौनपुर : ले. कर्नल गोविंद सिंह कन्याल की हुई भव्य विदाई
# 98 उप्र वाहिनी एनसीसी के तत्कालीन कमान अधिकारी थे कन्याल
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
98 उप्र वाहिनी एनसीसी के तत्कालीन कमान अधिकारी ले. कर्नल गोविंद सिंह कन्याल का विदाई समारोह पीली कोठी जौनपुर में भव्य आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता ले. कर्नल मनजीत बुधवार, प्रशासनिक अधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।आयोजन का शुभारंभ मंदिर परेड से हुई इसके पश्चात् कमान अधिकारी को एनसीसी कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। इसके बाद विदाई समारोह का मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एनसीसी कैडेटों ने अपने कौशल नृत्य और संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया।

कैप्टन आलोक सिंह, एएनओ श्री गणेश राय महाविद्यालय, डोभी और कैप्टन सुरेश कुमार पाठक, एएनओ मडियाहूं महाविद्यालय ने विदाई समारोह के आयोजन हेतु सभी का धन्यवाद देते हुए अपने वक्तव्य दिए। वाहिनी के प्रशासनिक अधिकारी मनजीत बुधवार ने कमान अधिकारी के कार्यों और उपलब्धियों के बारे में सभी गण मान्यजनों को बताया। अपने वक्तव्य के दौरान कमान अधिकारी ने सर्वप्रथम सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद देते हुए कहा कि बटालियन के सुचारू रूप से चलाने के लिये सभी कर्मचारियों को अपने कार्यों को जिम्मेदारी से करना चाहिए।


















