जौनपुर : बाइक सवार पिता- पुत्र की मौत, दो जिला अस्पताल रेफर
# बाइक सवार मां-बेटी की हालत भी गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरनी गाँव के डमरुआ तिराहा के निकट बाइक सवार पिता-पुत्र की ट्रैक्टर से टक्कर के बाद मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसी बाइक पर सवार मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर, जमुहर गाँव निवासी गोरखनाथ यादव (35) पुत्र विश्राम यादव गुरुवार को अपनी बहन आशा देवी (42) एवं उनकी पुत्री काजल (4) को उसके घर आजोशी थाना सिकरारा बाइक से पहुंचाने जा रहे थे। उसी बाइक पर उनका पुत्र रितेश यादव (14) भी बैठा था। बाइक जौनपुर रॉयबरेली हाइवे पर कुरनी गाँव के निकट डमरुआ तिराहे के पर पहुंचते ही सामने से जा रही ट्रैक्टर में अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रहे गोरखनाथ ने भी बाइक धीरे कर दी।

इसी दौरान उनके पीछे से ओवरटेक कर रही एक स्कोर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे गोरखनाथ यादव व उनके पुत्र रीतेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार आशा व उनकी पुत्री काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से सभी को मछलीशहर सीएचसी पहुंचाया। जहाँ चिकित्सक ने पिता पुत्र को मृत घोषित कर मा बेटी की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर पहुंची सिकरारा पुलिस दोनों मृतकों के शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर सीएचसी मछलीशहर पहुंची गोरखनाथ की पत्नी अंजू देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वह बेटे की मौत सुनकर बेहोश हो गई। गोरख के पिता विश्राम यादव ने बताया गोरखनाथ मुंबई में सब्जी बेचने का कार्य करते थे। अभी कुछ दिन पूर्व ही गांव आये थे।