जौनपुर : दूर की जाएंगी चकबन्दी प्रक्रिया की खामियां- हिमांशु नागपाल

जौनपुर : दूर की जाएंगी चकबन्दी प्रक्रिया की खामियां- हिमांशु नागपाल

# ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया काश्तकारों संग बैठक

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               क्षेत्र के बांकी गांव की चकबन्दी प्रक्रिया में मनमाने तरीके से लिए गए निर्णय के खिलाफ काश्तकारों की मेहनत रंग लाई। शुक्रवार शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित काश्तकारों की बैठक में निर्देशित किया कि चकबन्दी की खामियों को दूर करने के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की जाएगी जिसमें काश्तकारों की शिकायतों की भौतिक जांच कर गड़बड़ी करने वालो पर विधिक कार्रवाई के साथ निष्पक्ष तरीके से चक का आवंटन किया जाएगा।

बैठक में चकबन्दी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी की उपस्थिति में काश्तकारों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के सामने चकबन्दी कर्मियों की मनमानी का खुलासा किया। बता दें कि गांव के काश्तकारों का एक बड़ा वर्ग मनमाने तरीके से हुई चकबन्दी प्रक्रिया निरस्त कराने की मांग पर अड़ा था ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने काश्तकारों की चकबन्दी के संदर्भ में राय जानने के लिए हाथ उठवाया तो अधिकांश लोगों ने हाथ उठाकर समूची प्रक्रिया निरस्त कराने की मांग की वहीं कुछ लोग जांच के नाम पर उसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात कर रहे थे।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीच का रास्ता निकालते हुए पांच सदस्यीय टीम जिसमे चकबन्दी विभाग के साथ तहसील के कर्मी शामिल रहेंगे जो गांव में कैम्पकर काश्तकारों की शिकायतों की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगा जिसे गांव में भी सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने गड़बड़ी करने वालो पर विधिक कार्रवाई करने व निस्पक्ष तरीके से चकबन्दी कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर चकबन्दी कमेटी के सदस्य व काश्तकार यशवंत सिंह, दुष्यंत सिंह, अशोक विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, मेजर सुरेंद्र बहादुर सिंह, विनय मिश्र, हरिप्रसाद मिश्र, सुरेश सिंह, बबलू सिंह, राकेश सिंह व वीरेंद्र सिंह नेता सहित बड़ी संख्या में काश्तकार रहे। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी मयफोर्स बैठक में मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : बारिश के चलते हुए जलजमाव से राहगीरों को हो रही दिक्कत
Next articleजौनपुर : शिक्षा के साथ बच्चों को दें संस्कार- पंकज पटेल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?