39 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : बारिश के लिए पढ़ी विशेष नमाज़, मांगी दुआएं

जौनपुर : बारिश के लिए पढ़ी विशेष नमाज़, मांगी दुआएं

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 बारिश के लिए मुस्लिम समुदाय की ओर से गुरुवार की सुबह जमदहां गांव में कब्रिस्तान के समीप मैदान में बारिश के लिए विशेष नमाज़ पढ़ी गई। नमाज़ के बाद पूरी शिद्दत से बरसात के लिए दुआ मांगी गई।

नमाज़ की इमामत मदरसा महमुदिया के मुफ़्ती हदीस साहिब ने फ़रमाई। जिसमें दो सौ से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहे। करीब एक माह से इलाके में बारिश नहींं हुई है। बारिश न होने से किसान और आम जनमानस परेशान है। इसी बात को देखते हुए जमदहां गांव के मुस्लिम समुदाय ने बारिश के लिए पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज़ नमाज़-ए-इस्तिसका पढ़ी।
इस विशेष नमाज को इस्तिस्का की नमाज कहते हैं। इसमें दो रकअत नमाज होती है, और नमाज के बाद दो बार खुदबा होता है। इसमें दुआ भी विशेष तरह से मांगी जाती है। आम तौर पर दुआ के लिए जिस तरह से हाथ लोग उठाते हैं, इस नमाज में हाथ उलटकर दुआ मांगी जाती है। नमाज के दौरान बारिश के लिए मुफ्ती हदीस साहिब ने मांगा कि अल्लाह सभी के लिए रहम का रास्ता फरमा, बारिश कर दे, किसानों को राहत दे, यहां रहने वाले सभी को राहत दे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37115767
Total Visitors
614
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This