जौनपुर : बीच रास्ते एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, प्रसूता ने दिया नवजात शिशु को जन्म

जौनपुर : बीच रास्ते एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, प्रसूता ने दिया नवजात शिशु को जन्म

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
              करंजाकला ब्लॉक अंतर्गत पतहना गांव निवासी एक प्रसूता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले जाते समय बीच रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी ने एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया। महिला ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को पीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।पतहना गांव की आरती देवी पत्नी राजकुमार गर्भवती थी। शनिवार की शाम लगभग 8 बजे प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन ने एम्बुलेंस पर काल करके बुलवाया।
इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन प्रमोद कुमार द्विवेदी के साथ चालक संजय सिंह यादव एम्बुलेंस लेकर प्रसूता के घर पहुंचे। परिजन के साथ प्रसूता को एम्बुलेंस से लेकर पीएचसी करंजाकला ले जा रहे थे। बीच रास्ते में ही महिला को देर शाम आठ बजे तक प्रसव पीड़ा बढ़ने हालत बिगड़ने लगी। ऐसे में चालक ने एम्बुलेंस रोक दी। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी प्रमोद कुमार द्विवेदी ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद महिला व नवजात शिशु को पीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद महिला को परिजनों संग घर भेज दिया गया। सुरक्षित प्रसव पर परिजनों ने एम्बुलेंस कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Previous articleजौनपुर : गरीब असहाय लोगों में समाजसेवी ने किया कम्बल वितरण
Next articleनोयडा : साइबर ठगों की निगाहें अब ट्विटर और गूगल पर 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?