मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को कायस्थ महासभा ने दी श्रद्धांजलि

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को कायस्थ महासभा ने दी श्रद्धांजलि

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                अखिल भारतीय कायस्थ कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव के आवास पर एक शोक सभा आयोजित किया गया जिसमें प्रख्यात हास्य कलाकार व अभिनेता स्व. राजू श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर चित्रांश बंधुओं ने दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने राजू श्रीवास्तव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा किया। शोक सभा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधू, जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव श्रीकांत श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता दीपक श्रीवास्तव पत्रकार, जिला उपाध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, भोला श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे संचालन महामंत्री सुरेश अस्थाना ने किया।
Previous articleजौनपुर : राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी आयोजित
Next articleजौनपुर : बीच रास्ते एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?