जौनपुर : बृजेश का पीजी में चयन, चिकित्सकों ने दी बधाई

जौनपुर : बृजेश का पीजी में चयन, चिकित्सकों ने दी बधाई

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
           नगर के सेन्ट थॉमस रोड स्थित चक्रवर्ती आंख अस्पताल के संचालक राजेश चक्रवर्ती के पुत्र डाॅ. बृजेश चक्रवर्ती का चयन पीजी के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज में होने पर बधाई देने के लिए नगर के चिकित्सकों और संभ्रांतजन मंगलवार को अस्पताल पहुंचते रहे।
डाक्टर बृजेश के परिवार में पिता, भाई, भाभी समेत सात लोग चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। जो विभिन्न जनपदों में अपनी सेवा दे रहे हैं। डाॅ बृजेश परिवार में छठवें नंबर पर एमबीबीएस एमएस डिग्री धारक होंगे। उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज में एमएस आप्थ में एडमिशन मिला है।
अपनी सफलता से बेहद खुश दिखे। उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिक्षा गृह जनपद अम्बेडकर नगर से प्राप्त करने के बाद प्रतापगढ़ और इलाहाबाद से उच्च शिक्षा ली। पहले प्रयास में चयनित होने पर इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं। उन्होंने कहा कि बड़ों के आशीर्वाद और प्रेरणा से सपना साकार हुआ है।
बधाई देने वालों में डाॅ. बेलाल अहमद, डाॅ. ज्ञानचंद चित्रवंशी, डाॅ. एसएम प्रजापति, एडीजे कमलापति, डाॅ. राकेश कुमार चक्रवर्ती, डाॅ. विजय कुमार आदि रहे।
Previous articleजौनपुर : इंसुलेटर फटने से पांच घंटे ठप्प रही खेतासराय की बिजली आपूर्ति
Next articleशिक्षा के सेतू को निर्मित करने के लिए सभी की भूमिका जरूरी- कुलपति
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?