जौनपुर : इंसुलेटर फटने से पांच घंटे ठप्प रही खेतासराय की बिजली आपूर्ति
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र में मंगलवार को तेज बारिश के दौरान पूर्वांचल से खेतासराय आने वाली 33 हजार की लाइन ब्रेकडाउन हो गई। जिसके चलते खेतासराय की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। मरम्मत होने पर पांच घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।

जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे तेज बारिश के दौरान सरायख्वाजा थाना के सामने 33 हजार लाइन का इंसुलेटर फट गया। जिससे खेतासराय विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली बिजली आपूर्ति बंद हो गई। लाइनमैन समेत कर्मचारियों ने फाल्ट खोजना शुरू किया तो सरायख्वाजा थाना के सामने इंसुलेटर फटा मिला। लाइनमैन दयाराम ने इसकी सूचना जेई पुनीत सिंह को दी। नया इंसुलेटर लेकर जेई मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों के मरम्मत के बाद सायं पांच बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।
















