जौनपुर : खाद्यान्न न पहुंचने से खाद्यान्न वितरण में देरी, होली हो सकती है फीकी

जौनपुर : खाद्यान्न न पहुंचने से खाद्यान्न वितरण में देरी, होली हो सकती है फीकी

मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 डोर स्टेप डिलवरी के तहत स्थानीय विपणन गोदाम काजीपुर से खाद्यान्न की दुकानों पर ठेकेदार द्वारा खाद्यान्न न पहुँचाये जाने से जहाँ खाद्यान्न वितरण में देरी हो रही है वहीं दुकानदारों ने शनिवार को गोदाम पर बैठक कर आक्रोश व्यक्त किया।

कोटेदारों को सम्बोधित करते हुए मड़ियाहूं ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव ने कहा कि 18 मार्च तक खाद्यान्न वितरण किया जाना है परंतु ठेकेदार की लापरवाही के चलते अभी तक खाद्यान्न दुकानों तक नही पहुँचाया जा रहा है। अगर समय रहते खाद्यान्न नही पहुँचाया गया तो होली तक राशन वितरण नहीं हो पायेगा। कोटेदारों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए अविलंब खाद्यान्न को दुकानों पर पहुँचाये जाने की मांग की है। इस अवसर पर उदयभान यादव, कामता पाल, भानु प्रताप मिश्र, संदीप यादव, अताउल्ला, अनिल दुबे समेत क्षेत्र के समस्त दुकानदार उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : बेखौफ बदमाशों ने आभूषण व्यवसाई का बैग छीना
Next articleजौनपुर : स्वच्छता मानव जीवन की नैसर्गिक आवश्यकता- प्राचार्य
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?