जौनपुर : बैंककर्मी से असलहे के बल पर बीस हजार की लूट
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के कोइलारी बाजार के पास बुधवार दोपहर तीन बजे अवहदपुर मोड़ पर असलहे के बल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्वयं सहायता समूह से कलेक्शन के लिए निकले प्राइवेट बैंककर्मी से बीस हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


















