28.1 C
Delhi
Saturday, May 11, 2024

जौनपुर : ब्लॉक प्रमुख पद पर जीत के लिए मंजू सिंह ने कसी कमर, भाजपा से समर्थन की उम्मीद

जौनपुर : ब्लॉक प्रमुख पद पर जीत के लिए मंजू सिंह ने कसी कमर, भाजपा से समर्थन की उम्मीद

# भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विजय सिंह विद्यार्थी की भयोहू हैं मंजू सिंह

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               ब्लॉक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशियों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से मिलकर अपने पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। सोंधी ब्लॉक प्रमुख पद पर जीत के लिए भी प्रत्याशी कमर कस चुके हैं। उनमें से एक हैं मंजू सिंह, जो कि भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विजय सिंह विद्यार्थी के भाई अजय सिंह की पत्नी हैं और जीत के प्रति आश्वस्त हैं। उन्हें पक्का भरोसा है कि इस जीत को हासिल करने में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का समर्थन मिलेगा।

आपको बताते चलें कि ब्लाक प्रमुख उम्मीदवारों में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख समाजवादी पार्टी की सरिता यादव पत्नी मनोज कुमार उर्फ गल्लू यादव भी शामिल हैं। मंजू सिंह ने “तहलका 24×7” प्रतिनिधि को बताया कि चूंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है इसलिए उम्मीद है कि कि यह चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष होंगे।उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी का समर्थन मिलने से उन्हें चुनाव जीतने से कोई रोक नहीं पायेगा। उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख पद पर निर्वाचित हुई तो शाहगंज सोंधी ब्लाक के 113 गांवों को स्वर्ग सरीखा सर्व सुविधा सम्पन्न बनाने का कार्य करेंगी। ग्राम वासियों को सरकार द्वारा जारी सभी योजनाओं से लाभान्वित कराएंगी जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

गौरतलब है कि शाहगंज सोंधी के प्रथम ब्लाक प्रमुख दीपनारायण सिंह उर्फ बल्लर सिंह सन् 1957 से 1974 तक शाहगंज ब्लाक के प्रमुख पद पर काबिज रहे। उसके बाद ईश नारायन यादव लगातार कई वर्षों तक ब्लाक प्रमुख पद पर काबिज रहे। बीच में वर्षों से इन्द्रदेव यादव ब्लाक प्रमुख चुने गये। सन् 2000 में अनवर आलम ब्लाक प्रमुख पद पर निर्वाचित हुए लेकिन 6 महीना बीतने के बाद अविश्वास प्रस्ताव के चलते उन्हें ब्लॉक प्रमुख पद से हटना पड़ा। सन् 2015 में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान मनोज कुमार उर्फ गल्लू यादव निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने गए लेकिन इस बार सोधी ब्लाक प्रमुख की सीट की प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है। अब देखना होगा कि इस सीट पर किसको विजय मिलती है किसका परचम लहराता है?

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37329854
Total Visitors
306
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत # भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने में जुटे राष्ट्रीय अध्यक्ष, बदलापुर...

More Articles Like This