42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

जौनपुर : ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में रोशनी गुप्त ने मारी बाजी

जौनपुर : ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में रोशनी गुप्त ने मारी बाजी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                    बीआरसी सिकरारा पर राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में रोशनी गुप्त ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर बाजी मार ली। जिससे उन्हें व टॉप फाइव में आने वाले अंकिता यादव, स्वरित यादव, नेहा प्रजापति व विशाल यादव को बीइओ आनंद सिंह व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने विज्ञान मॉडल बनाने के लिए नगद रुपया 1000 व ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय के जिलाध्यक्ष, कार्यक्रम सहसंयोजक सुशील उपाध्याय एंव ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया और टॉप टेन बच्चों को ट्रॉफी के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि शासन की मंशा के अनुसार ब्लॉक के सभी पूर्व माध्यमिक विद्यालयों से 3, 3 छात्र छात्राओं को बुलाकर एक लिखित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बीइओ आनंद प्रकाश सिंह के निर्देशन में ब्लॉक संसाधन केंद्र सिकरारा पर आयोजित की गई। जिसमें विकास क्षेत्र के समस्त जूनियर हाईस्कूलों से 87 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शिक्षकों व बच्चों को सम्बोधित करते बीइओ ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है और प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने हेतु क्षमता का विकास भी होता है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37413812
Total Visitors
830
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत शाहगंज, जौनपुर। तहलका 24x7                नगर...

More Articles Like This