गाजीपुर : पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिलाया सुरक्षा का अहसास

गाजीपुर : पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिलाया सुरक्षा का अहसास

खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
                स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र मे फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का एहसास दिलाया। गुरुवार की शाम खानपुर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा व चौकी प्रभारी सिधौना सुनील तिवारी, चौकी प्रभारी मौधा आशुतोष शुक्ला संग दर्जनों पुलिसकर्मियों ने खानपुर क़स्बा, अमेदा, अनौनी, पोखरामोड़, बिहारीगंज आदि बाजारों मे रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाया।

खानपुर थानाध्यक्ष द्वारा खानपुर कस्बे मे स्थित मस्जिद का भी निरिक्षण किया गया। भारी संख्या में पुलिस को देख बाजारों मे खड़े आसामाजिक तत्व भाग खड़े हुए। वहीं खानपुर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा बाजारों मे दुकानदारों व बाजार मे मौजूद लोगों से बातचीत कर सुरक्षा का अहसास करवाया। थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलवाया गया है साथ ही लोगो से बातचीत कर उनसे क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाये जाने की अपील करते हुए असामिजिक तत्वों को कड़ी हिदायद भी दी गई।
Previous articleगाजीपुर : नदी मे कूदने जा रही महिला को सिपाही ने बचाया
Next articleजौनपुर : भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य चुने गए ईशान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?