जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी बन कर रह गई है जुमला पार्टी- तूफानी सरोज
# सपा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के नार्मल स्कूल के मैदान में सोमवार को केराकत विधानसभा के अध्यक्ष धीरज पहलवान की अध्यक्षता में सपा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुँचे जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि एक बूथ बीस यूथ के मुद्दे पर मतदान को अंजाम देगी, किसान और नौजवान की कोई जात नही होती, किसान और नौजवान जानता है किसे वोट करना सब जानती है।

वहीं अपने उद्बोधन में सपा प्रत्याशी तूफानी सरोज ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भारती जनता पार्टी बहुरूपिया है। ये ठगों का गिरोह है जो रूप बदलकर ठगने आते है। आम जनता को भगवाधारी और पीला वस्त्र पहनने वाले गुमराह करते है। देश की सत्तर साल की सम्पदा और सरकारी उपक्रम को सात साल में बेचकर तबाह कर दिया है। वहीं उन्नाव पीड़िता के सवालों पर कतराते हुए हाथरस की घटना का जिक्र कर सवालों से बचते दिखे उन्होंने कहा कि मैं भाषण देने के लिये नहीं आया हूँ बल्कि आप लोगो का आशीर्वाद लेने आया हूँ।



















