जौनपुर : भारत विकास परिषद की महावीर शाखा का हुआ गठन

जौनपुर : भारत विकास परिषद की महावीर शाखा का हुआ गठन

# सचिन जायसवाल को अध्यक्ष एंव विकास साहू को सचिव की जिम्मेदारी

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                 नगर में सोमवार को भारत विकास परिषद की महावीर शाखा का गठन हुआ। काशी प्रांत से आए प्रकल्प प्रमुख (समग्र ग्राम विकास) अतुल जायसवाल की देख-रेख में एडवोकेट सचिन जायसवाल को अध्यक्ष और विकास साहू को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। ऋषिराज जायसवाल कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। महिला शाखा की संयोजिका के रूप में रीता जायसवाल का चयन किया गया।

भारत विकास परिषद की जौनपुर शाखा के अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की शुरुआत में परिषद के कार्यों और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण और राष्ट्र के समग्र विकास से जुड़े इस अभियान में हमारा जुड़ना सौभाग्य की बात है। उनके उद्बोधन के बाद नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। नवनियुक्त अध्यक्ष सचिन जायसवाल ने कहा कि संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने सभी सदस्यों और काशी प्रांत के पदाधिकारियों से सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में जौनपुर शाखा के कोषाध्यक्ष शरद साहू और मीडिया प्रभारी शिव जायसवाल मौजूद रहे। संचालन सचिव दिलीप जायसवाल ने किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष संदीप जायसवाल, विकास जायसवाल, मनोज गुप्ता, आशीष जायसवाल, विशाल जायसवाल, राजीव सिंह, रेखा जायसवाल, गीता सिंह आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान का कुलपति ने किया शुभारंभ
Next articleजौनपुर : व्यापारी नेता की पत्नी से बेखौफ चैन स्नैचरों ने चैन व बाली छीना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?