जौनपुर : व्यापारी नेता की पत्नी से बेखौफ चैन स्नैचरों ने चैन व बाली छीना

जौनपुर : व्यापारी नेता की पत्नी से बेखौफ चैन स्नैचरों ने चैन व बाली छीना

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
           मार्निंग वाक में निकली व्यापारी नेता की पत्नी से नजीराबाद पुलिया पर बाइक सवार दो की संख्या में चैन स्नैचरों ने सोने की चैन और कान की बाली झटपट कर भाग निकले। व्यापारी द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नगर के पश्चिमी कौड़िया निवासी घनश्याम जायसवाल उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी सुनीता जायसवाल रोज की भांति कुछ महिलाओं के साथ मार्निंग वॉक के लिए निकली थीं। जौनपुर मार्ग स्थित नजीराबाद पुलिया पर पहुंची जहां उनके साथ की महिलाएं पीछे छूट गईं थीं। पुलिया पर घात लगाए बाइक सवार दो की संख्या में बदमाशों ने सुनीता को रोककर उनके गले की चेन और कान में सोने की बालियां झटपट कर भाग निकले। पीड़िता के शोर मचाने पर पहुंची अन्य महिलाओं और आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले।
व्यापारी नेता द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित के मुताबिक चेन 21 ग्राम की और बालियां पांच ग्राम की थी। जेवर के मूल्य एक लाख से अधिक बताया जाता है।
Previous articleजौनपुर : भारत विकास परिषद की महावीर शाखा का हुआ गठन
Next articleजौनपुर : अबूझ कारणों से लगी आग में दो रिहायशी छप्पर जलकर खाक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?