जौनपुर : भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन ने हटवाया अवैध अतिक्रमण, नौ मकान हुए जमींदोज 

जौनपुर : भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन ने हटवाया अवैध अतिक्रमण, नौ मकान हुए जमींदोज

# दो दिन की मोहलत के लिए महिलाएं तहसीलदार से लगाती रहीं गुहार, प्रशासन ने एक न सुनी

मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक (51बी) पर बुधवार को अतिक्रमण को हटाया गया। महिलाओं के विरोध के बावजूद दस्ता नहीं रुका और नौ मकान ध्वस्त करा दिए गए। दो मंजिला मकान भी अतिक्रमण की जद में थे, जिन्हें गिरा दिया गया।
वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल प्रखंड पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण का काम चल रहा है। मछलीशहर- जंघई मार्ग पर स्थित स्टेशन के पूर्वी रेलवे फाटक 51बी के पास रेलवे रास्ता डायवर्ट कर रहा है। इस दौरान रेलवे की भूमि पर बने मकानों को गिराने के लिए रेलवे ने पहले ही नोटिस दिया था। भारतीय किसान यूनियन ने विरोध में धरना प्रदर्शन किया था। रेलवे पर आरोप लगाया गया था कि रेलवे किसानों की भूमि को अपना बता रही है। इसी विरोध को देखते हुए रेलवे ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिक्रमण ढहाने का काम शुरू किया।
मीरगंज थानाध्यक्ष मय फोर्स, जीआरपी, आरपीएफ व पीएससी की मौजूदगी में मकानों को जेसीबी से ढहाना शुरू किया। महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। कुछ देर के लिए काम बंद हो गया। इस बीच तहसीलदार मछलीशहर सुदर्शन राम से लोग दो दिन की मोहलत मांगते रहे पर प्रसाशन ने एक नहीं सुनी।
कुल नौ मकानों को ध्वस्त करा दिया। राकेश गौड़, महेश गौड़, रमेश गौड़, उमेश गौड़, कन्हैया गौड़, अवधेश गौड़, पन्ना लाल गौड़, सुरेन्द्र यादव, सेवक यादव के मकान जमींदोज कर दिए गए। लोगों का आरोप है की रेलवे मनमाने तरीके से निशान लगाकर मकान गिरवा रहा है।
Previous articleजौनपुर : अच्छी तालीम है बेहतर भविष्य की नींव- श्याम पचौरी
Next articleलखनऊ : सीएम योगी के खिलाफ दाखिल रिट याचिका खारिज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?