24.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से मचा हाहाकार

जौनपुर : भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से मचा हाहाकार

# ग्रामीण क्षेत्रों में महज 8 से 10 घंटे हो रही है आपूर्ति

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               विद्युत विभाग की ओर से भले ही रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन यह दावा हवाई साबित हो रहा है। अघोषित कटौती के कारण लोग परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में तो सिर्फ आठ से 10 घंटे ही आपूर्ति हो रही है, जबकि शहर क्षेत्र में फाल्ट आदि के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होती रहती है। इसके चलते लोगों को इस प्रचंड गर्मी में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में कुल पांच लाख 63 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। जिनको बिजली आपूर्ति के लिए 60 हजार ट्रांसफार्मर और 62 बिजली उपकेंद्र मौजूद हैं। उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करने के लिए शेड्यूल भी बनाया गया है, जिसमें शहर क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है, जबकि तहसील क्षेत्र में साढ़े 21 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। जिसके उलट ग्रामीण इलाकों में 8 से 10 घंटे ही आपूर्ति हो रही है इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शाहगंज क्षेत्र में दिन में छह से सात बार बिजली कटौती हो रही है। शाम को छह बजे तथा रात में तीन से चार बार बिजली कटती है। कुल मिलाकर महज आठ से नौ घंटे ही विद्युत आपूर्ति होती है। नेवढ़िया क्षेत्र में 6 घंटे बिजली मिल रही है। महराजगंज क्षेत्र में रोज रात में करीब 11 बजे बिजली कट जाती है। फिर एक बजे के करीब आती है। यही हाल दिन का भी रहता है। कुल मिलाकर 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। बक्सा क्षेत्र में एक सप्ताह से मात्र 8 से10 घंटे बिजली आ रही है।
सिकरारा बिजली उपकेंद्र से पिछले चौबीस घंटे में महज 8 घंटे बिजली आपूर्ति हुई है। शनिवार की रात 8 बजे बिजली आई और 9 बजे कट गई। रात 2 बजे फिर बिजली आई तो बीस मिनट के बाद कट गई। रविवार को सुबह साढ़े 5 बजे बिजली आई और एक घंटे बाद फिर कटी तो सुबह 10 बजे आई। इस तरह आते जाते कुल 8 घंटे से अधिक बिजली नहीं मिली। रामपुर नगर पंचायत में दिन व रात मिलाकर 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही हैं। धर्मापुर क्षेत्र में महज 6 से 7 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। गौरा बादशाहपुर क्षेत्र में सुबह 10 बजे बिजली कट जाती है, जिसके बाद अपराह्न तीन बजे आती है।
सिरकोनी तथा जफराबाद क्षेत्र में बिजली कटौती से किसान से लेकर आम नागरिक तक परेशान हैं। महज 10 घंटे से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र में 24 घंटे में महज 14 से 15 घंटे बिजली मिल रही है। मछलीशहर क्षेत्र में भी 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। वहीं नगर में भी महज 14 घंटे बिजली मिल रही है। सुजानगंज क्षेत्र में रोज रात में 11 बजे बिजली कट जाती है, फिर एक बजे आती है। यही हाल दिन में भी है। कुल मिलाकर महज 10 घंटे भी बिजली नही मिल पा रही है।
मड़ियाहूं नगर में 18 घंटे ही बिजली मिल रही है। बदलापुर क्षेत्र में दिन भर में चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है। बरईपार क्षेत्र में रात में 11 बजे से बिजली कट जा रही है। दिन में लगातार 5 घंटे से ज्यादा बिजली कट रही है। मीरगंज क्षेत्र में 12 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है।
विद्युत वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना का कहना है कि शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति की जा रही है। जहां बिजली आपूर्ति बाधित भी हो रही है तो वह फाल्ट आदि के कारण है। गड़बड़ी दूर कराकर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाती है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37091664
Total Visitors
520
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This