जौनपुर : मड़हे में लगी आग, दो बकरियां जलकर मरी, महिला झुलसी

जौनपुर : मड़हे में लगी आग, दो बकरियां जलकर मरी, महिला झुलसी

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के एतमादपुर गांव में रविवार को आग लगने से दो रिहायशी मड़हे जलकर राख हो गए। उसमें रखा नगदी, बाइक और साइकिल समेत लाखों का सामान आग के हवाले चला गया। आग की चपेट में आने से दो बकरियां मर गई। जबकि जक महिला आग से झुलस गई।
गांव निवासी श्याम प्यारे सरोज के मड़हे में सुबह अचानक आग लग गई। आग के शोले देख ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। तब तक आग ने राधेश्याम सरोज के मड़हे को आगोश में ले लिया। अगलगी की इस घटना में श्याम प्यारे की मोटरसाइकिल और साइकिल के अलावा 10 हजार रुपए, अनाज, बिस्तर आदि सामान जल गए। राधेश्याम की दो बकरियां जल कर मर गई। इनका नौ हजार रुपए समेत अनाज और बिस्तर आदि आग के हवाले चला गया। आग बुझाने का प्रयास कर रही इनकी पत्नी संतरा देवी झुलस गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने जांच पड़ताल की।
Previous articleजौनपुर : कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल
Next articleजौनपुर : भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से मचा हाहाकार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?