जौनपुर : मतदान केंद्रों का इतिहास खंगाल रहे अधिकारी
# एसडीएम और सीओ ने ग्रामीणों से ली पूर्व मतदान के दौरान हुई घटना की जानकारी
मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
तहसील क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सुचारू रूप से मतदान कराने के लिए प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह और क्षेत्राधिकारी अतर सिंह मतदान केंद्रों पर जाकर लोगो से पूर्व में हुई घटनाओ के बारे में जानकारी जुटा रहे है।उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि सुजानगंज ब्लाक में सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण किया गया है। जहाँ पूर्व में मतदान के दिन कोई घटना हुई है तो उसकी पृष्टभूमि के बारे मे जानकारी ली जा रही हैं और उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है।

















