29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : मनाया गया सपा सांसद जौहर विश्वविद्यालय के संस्थापक मो. आज़म ख़ान का जन्मदिन

जौनपुर : मनाया गया सपा सांसद जौहर विश्वविद्यालय के संस्थापक मो. आज़म ख़ान का जन्मदिन

# हर शख्स को तालीम हासिल करना जरूरी- आरिफ़ हबीब

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य सांसद रामपुर पूर्व कैबिनेट मंत्री जौहर विश्वविद्यालय के संस्थापक मो. आजम खान का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कोविड-19 गाइडलाइंस का पूरा पालन करते हुए केक काटकर शिक्षा की सामग्री वितरित किया गया।
सदर विधानसभा के नगर क्षेत्र तारापुर तकिया में मेघावी बच्चों को शिक्षा की सामग्री वितरित की गई। तारापुर तकिया क्षेत्र में गरीब बच्चों के घर डोर टू डोर जाकर के आजम खान के जन्मदिन के अवसर पर केक, मिठाइयां और शिक्षा की सामग्री वितरित की गई।
इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव वरिष्ठ नेता आरिफ हबीब ने कहा कि आजम खान साहब का सपना है कि हमारा देश पूर्ण रूप से शिक्षित हो विशेष रुप से गरीब बच्चे जिनके पास कोई संसाधन नहीं है उनकी शिक्षा की भी व्यवस्था की जाए उनकी मंशा के अनुरूप गरीब बच्चों में घर घर जाकर शिक्षा की सामग्री वितरित किया गया।
मो. आजम खान के जन्मदिन के अवसर पर जिला सचिव शाहनवाज खान शेखू, यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष और सभासद अल्मास सिद्दीकी, वरिष्ठ नेता कलीम अहमद, सदर विधानसभा के महासचिव रेयाज आलम, मरकजी सीरत कमेटी के सदर जफर मसूद साहब, मो. आसिफ आदि ने कहा कि शिक्षा हर इंसान की बुनियादी जरूरत है शिक्षा के बिना चरित्र निर्माण समाज निर्माण एवं देश निर्माण संभव नहीं है। हम सभी समाजवादी मो. आज़म ख़ान साहब के शिक्षा के संदेश को उनके जन्मदिन के अवसर पर अग्रसारित करने जैसा अनुकरणीय कार्य कर रहे है।
उक्त अवसर पर परिजनों ने मोहम्मद आज़म ख़ान साहब की अच्छी सेहत व लम्बी उम्र की दुआएं करते हुए जल्द से जल्द रिहाई के लिए भी दुआ की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37123788
Total Visitors
551
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This