जौनपुर : मलबे में दबकर घायल हुई किशोरी की इलाज के दौरान मौत 

जौनपुर : मलबे में दबकर घायल हुई किशोरी की इलाज के दौरान मौत

शाहगंज। 
रवि शंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
             तहसील क्षेत्र के खुटहन थाना अंतर्गत डिहिया गांव में बीते 20 सितंबर को कच्चा मकान की दीवार ढह जाने से भीतर कमरे में सो रही युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिला अस्पताल में एक सप्ताह उपचार चला लेकिन हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया जहां युवती डेंगू के चपेट में भी आ गयी। मंगलवार को वाराणसी में ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वजनों ने वहीं मणिकर्णिका घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
बताते चलें कि पखवाड़े पूर्व गांव निवासी अनिल तिवारी की 22 वर्षीय पुत्री पूजा घर के भीतर सो रही थी। तभी तेज बरसात शुरू हो गई। अचानक मकान की एक दीवार ढह गई। छत का मलबा उसके ऊपर गिर गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण उसे बाहर निकाले और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में एक सप्ताह इलाज कराने के बाद स्वास्थ्य में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। स्वजनों ने बताया कि किशोरी घायल होने के साथ साथ डेंगू के चपेट में भी आ गयी थी जिसकी वजह से उसकी असामयिक मौत हो गई।
Previous articleजौनपुर : राजकीय शोक की उड़ी धज्जियां, जिम्मेदार रहे बेखबर
Next articleपंचतत्व में विलीन हुए नेताजी, नम हुई देश भर आखें, अखिलेश ने दी मुखाग्नि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?