जौनपुर : महिलाओं और बच्चों को निकाला घर से बाहर, खुले आसमान में रहने को मजबूर 

जौनपुर : महिलाओं और बच्चों को निकाला घर से बाहर, खुले आसमान में रहने को मजबूर 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                   नगर के लाइन बाजार चौराहा निवासी नफीसा व उसके परिवार वालों को सोमवार की रात दबंगों ने घर से बाहर निकाल दिया। अब उनका परिवार सड़क पर रहने को मजबूर हैं।
नफीसा का आरोप है कि गलत तरीके उनके घर को किसी दूसरे को बेच दिया गया और दबंगों ने घर पर कब्जा कर उनको घर से बाहर कर दिया। अभी घर परदाता सब्बल के नाम है। वह लंबे समय से घर में रह रही थी। इसके बाद भी सोमवार की रात में दबंगों ने धक्का मारकर बाहर निकाल दिया। पुलिस की तरफ से उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उनका अभिलेख भी घर के अंदर बंद है। ऐसे में वह सड़क पर परिवार सहित रहने को मजबूर है।
लाइन बाजार थानाध्यक्ष सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि अभिलेखों के अनुसार घर किसी दूसरे को बेच दिया गया है। अनीसा लंबे समय से मछलीशहर में रहती थी। कुछ दिनों से आकर यहां रह रही थी। उनको समझाया जा रहा है कि वह अभिलेख प्रस्तुत करें ताकि आगे कार्रवाई की जा सके।
Previous articleवाराणसी : पैदल चलते-चलते घिस गई चप्पल, घुटनों व कोहनी के बल रेंगने को मजबूर 
Next articleचंडीगढ़ : बेटी संग दुष्कर्म के आरोपी पिता को आजीवन कारावास
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?