जौनपुर : महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट से आक्रोशित हुए अधिवक्ता
# जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर किया न्यायोचित कार्रवाई की मांग
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अधिवक्ताओं के साथ आए दिन हो रहे अभद्र व्यवहार और मारपीट को लेकर अधिवक्ता आक्रोशित हैं। ताजा मामला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जेठपुरा गांव का है। उक्त गांव निवासी महिला अधिवक्ता सब्बो बेगम को उनके पड़ोसियों द्वारा जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट उनका हाथ तोड़ दिया गया। जिसको लेकर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
बताया जाता है कि बीते 3 मार्च को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जेठपुरा गांव निवासी दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता सब्बो बेगम को पड़ोसियों द्वारा जमीनी विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने घर मे घुसकर जमकर मारा पीटा और उनका हाथ भी तोड़ दिया।साथ ही किसी से बताने पर जान से मारने की व पूरे परिवार को साफ करने की धमकी दिया है। जिससे आक्रोशित दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष समर बहादुर यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष पहुंचकर धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर अविलंब कार्रवाई की मांग की है।



















