बेसिक शिक्षा विभाग की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म बालसेना का आया होली गीत
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सिराज-ए-हिन्द की धरती में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षाखण्ड- सिकरारा के बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों द्वारा अभिनीत बाल फ़िल्म बालसेना के लिए शिक्षकों के द्वारा गाये गए होली गीत का लोकार्पण लखनऊ में किया गया। अभी तक समाज में जो भी होली गीत हम सुनते आए हैं उनमें अश्लीलता, फूहड़ता का समावेश रहा है। होली का पर्व सामाजिक समरसता, प्रेम, सौहार्द को बढ़ाने वाला होना चाहिए परंतु विडंबना ये है कि हमारे गीत दो अर्थी संदेश देकर अपना स्तर खोते जा रहे हैं।

यह देखते हुए बेसिक के शिक्षकों ने खुद ही इसका जिम्मा उठाया और एक होली का सुंदर गीत समाज के सामने प्रस्तुत कर दिया है जिसका मुखड़ा है। “होली के शुभ दिन आये हो भैया”अब्दुल मुबीन सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ उप्र द्वारा होलीगीत का लोकार्पण किया गया और इस पहल को सराहते हुए उन्होंने कहा बेसिक का शिक्षक बच्चों के बीच रहकर उनकी मनोभावनाओं को पूर्णतया समझ चुके होते हैं। हमारे शिक्षक ही बच्चों के शैक्षिक संवर्धन के लिए सही कार्य कर सकते हैं। वह चाहे किसी गीत अथवा फ़िल्म के माध्यम को चुनते हों। खेल अथवा यात्रा को ज्ञान का माध्यम चुनते हों।


















