जौनपुर : पेड़ से फंदे के सहारे झूलता मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

जौनपुर : पेड़ से फंदे के सहारे झूलता मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत बड़सरा गांव के गोमती नदी के पास गोरखनिया बाबा स्थल के बाग में शनिवार को चिलबिल के पेड़ से एक युवक का शव नायलान की रस्सी से झूलता पाये जाने से ग्रामीणो में सनसनी फैल गयी। घंटो प्रयास के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी। घटनास्थल पर पहुँची पुलिस आवश्यक कार्यवाही के बाद शव थाने उठा ले गयी।

उक्त गांव के बाग में तीसरे पहर गांव के कुछ बच्चे खेलने के लिए गये थे। अचानक उनकी नजर पेड़ से रस्सी के सहारे झूलती लाश पर पड़ी। वे शोरगुल करते हुए इसकी जानकारी ग्रामीणों को दिए। मौकै पर तमाम लोग जमा हो गये। घटना की सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दूबे ने घटनास्थल पर घंटों जमे रहकर शव की शिनाख़्त का प्रयास किया। लेकिन प्रयास बेकार साबित हुआ। पहचान न हो पाने पर पुलिस शव थाने ले आयी। लोगों का आरोप था कि हत्या के बाद शव को रस्सी के सहारे फांसी पर लटकाया गया है। पुलिस का कहना है कि शव को अंत्य परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा। फिलहाल अभी शिनाख़्त के लिए फोटो और उसके कपड़े सुरक्षित रखे गये है।
Previous articleविधानसभा चुनाव से पूर्व यूपी में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई
Next articleजौनपुर : महिला मोर्चा ने किया लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत किया जनसम्पर्क
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?