जौनपुर : महेंद्र कुमार ब्लाक अध्यक्ष, डॉ वंदना सरकार को मंत्री की जिम्मेदारी
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
पू. मा. शिक्षक संघ ब्लॉक करंजाकला का निर्वाचन पू. मा. विद्यालय काजीबाजार चुनाव अधिकारी विष्णुशंकर सिंह एवं पर्यवेक्षक शैलेष चतुर्वेदी की देख रेख में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह द्वारा की गयी।प्रत्येक पद के सापेक्ष मात्र 1 नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। चुनाव में महेंद्र कुमार गौतम ब्लॉक अध्यक्ष, डॉ वंदना सरकार ब्लॉक मंत्री, संजय दूबे कोषाध्यक्ष, प्रवीण मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुभाष चंद सिंह उपाध्यक्ष, दिवा रानी उपाध्यक्ष, महेंद्र प्रताप उपाध्यक्ष, मधु सिंह उपाध्यक्ष, रामलगन उपाध्यक्ष, साधना देवी संगठन मंत्री, ऊषा श्रीवास्तव संगठन मंत्री, साहबलाल संगठन मंत्री, नीतू सिंह संगठन मंत्री, लालचंद ऑडिटर, संरक्षक अशोक कुमार और सतीश चंद मौर्य चुने गए।


















