जौनपुर : मां-बेटी संग दुराचार करने वाला आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी

जौनपुर : मां-बेटी संग दुराचार करने वाला आरोपी दे रहा जान से मारने की धमकी

# स्थानीय पुलिस से नहीं मिली राहत, पीड़िता ने लगाई उच्चाधिकारियों समेत योगीजी से गुहार

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अन्तर्गत एक गांव की महिला को घर में अकेले देखकर घुसे युवक ने उसे और उसकी मासूम बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए दुराचार की घटना को अंजाम दिया। जाते समय उसके जेवरात और नगदी भी पार कर दिया। आरोपी महिला की वीडियो बनाकर उसे लगातार धमकी दे रहा है। थाने से इन्साफ न मिलने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता अपने पति से अनबन होने के कारण वह अपनी मासूम बेटी के साथ अकेले रहती है। जो एक दुकान चलाकर जीविकोपार्जन कर रही है। आरोप है कि वह अपने घर में थी। अकेले होने का लाभ उठाकर पड़ोस के गाँव जनपद की सीमा से सटे सुल्तानपुर के अखण्डनगर थानान्तर्गत शहदपुर निवासी मनबढ़ युवक चार दिन पूर्व देर रात उसके घर पहुंचा जहां उसे धमकाते हुए दुराचार किया। आरोपी ने उसकी वीडियो भी बनाई और किसी से कुछ कहने पर वीडियो वायरल करने और उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। जाते समय अलमारी से जेवरात और नगदी भी लेकर चला गया। पीड़िता द्वारा घटना की तहरीर स्थानीय पुलिस चौकी व कोतवाली शाहगंज को दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। न्याय पाने के लिए पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी समेत मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर शिकायत करके इन्साफ की गुहार लगायी है।
Previous articleजौनपुर : जुमे की नमाज सकुशल सम्पन्न कराने हेतु डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
Next articleजौनपुर : शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई जुमा की नमाज़
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?