जौनपुर : संचार क्रान्ति के जनक ही नहीं युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे राजीव गांधी
खुटहन।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती शनिवार को दौलतपुर गाँव में स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर मनाई गई। इस अवसर पर लोगो को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी इन्द्रमणि दूबे ने कहा कि भारत रत्न स्व. राजीव गांधी संचार क्रान्ति के जनक एवं युवाओं व महिलाओं के प्रेरणास्रोत रहे हैं।

















