जौनपुर : मामूली विवाद में दबंगों ने महिला पर किया धारदार हथियार से हमला
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिल्ला के पूरा में मंगलवार की देर शाम दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर महिला व उसकी पुत्री को घायल कर दिया। पीड़ित थाने में नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने बताया कि मंगलवार की सुबह मेरी पुत्री गरिमा यादव पास में लगे समरसेबूल पर नहाने के लिये गई कि पहले से ही मौजूद बलराज व सुनील यादव पुत्र स्व. रामधनी यादव मेरी पुत्री को गाली गलौज देते हुए बाल्टी फेंक कर भगा दिये।पति के घर आने पर घटना से अवगत कराये तो पति ने कहा कि मशीन सबकी है आज से यहां कोई नही नहायेगा कह कर समरसेबुल का तार निकाल दिए और टेंपो लेकर कहीं चले गए।
तार निकलने की जानकारी होते ही उक्त लोगो ने मेरे घर पहुंचकर गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे समेत धारदार इस हमला कर दिये जिससे मेरे सर में गंभीर चोटे आई है। उक्त घर की महिलाओं ने मेरी पुत्री को मारा जिससे उसका हाथ टूट गया। पीड़ित थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।