27.8 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : व्यापारी की हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर : व्यापारी की हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  थाना क्षेत्र के मई गांव में बीते शुक्रवार को व्यवसायी को जान से मारने की नीयत से गोली मारने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। उधर घायल स्वत्रंत मिश्र उर्फ मोनू के पैर में लगी गोली ऑपरेशन कर बीएचयू में निकाल दी गई।

थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मई गांव निवासी मोनू मिश्र को गोली मारने वाले दो अभियुक्त सत्यम मिश्र व आकाश मिश्र को उनके बड़े पिता ने नामजद करतें हुए मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के मुख्य आरोपी आकाश मिश्र सुबह कही भागने की फिराक में था तभी मुखबीर की सूचना मिली कि अभियुक्त आकाश चुरावनपुर चौराहे पर पहुँचने वाला है। सूचना पर उपनिरीक्षक मनोज सिंह व द्वारिका यादव मय हमराहियों के साथ चौराहे पर पहुँच आरोपी को धर दबोचा। आकाश के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद कर हत्या के प्रयास के आरोप में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मोनू मिश्रा से आकाश का जमीनी विवाद व सत्यम से पैसे का लेनदेन का विवाद चल रहा था इसी खुन्नस में वारदात की गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37088540
Total Visitors
357
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This