जौनपुर : मीडिया प्रभारी की जमानत के लिए तहसील में धरने पर बैठी पूर्व विधायक
# एसडीएम ने जमानत अर्जी खारिज करके मीडिया प्रभारी को भेजा जेल
मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मीडिया प्रभारी की जमानत के लिए मड़ियाहूं की पूर्व विधायक डॉ. लीना तिवारी मंगलवार की शाम तहसील परिसर में धरने पर बैठ गईं। रात नौ बजे पहुंची एसडीएम अर्चना ओझा ने मीडिया प्रभारी की जमानत अर्जी खारिज करके जेल भेज दिया।पूर्व विधायक डॉ. लीना तिवारी के मीडिया प्रभारी अनुराग मिश्र ने मड़ियाहूं विधायक डॉ आरके पटेल के खिलाफ एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी।

















