जौनपुर : मुंह पर बोतल लगाकर छुट्टा पशुओं के साथ किया जा रहा है उत्पीड़न

जौनपुर : मुंह पर बोतल लगाकर छुट्टा पशुओं के साथ किया जा रहा है उत्पीड़न

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
               छुट्टा पशुओं के लिए सरकार ने भले ही पशु आश्रय स्थलों की स्थापना करा दिया है। लेकिन सड़कों पर अभी भी तमाम आवारा पशु घूम रहे हैं। इन आवारा पशुओं को गोशाला में न भेजें जाने से लोग इनका मुंह बांधकर इनके साथ जुल्म कर रहे हैं।खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर जमदहां बाजार में लगभग आधा दर्जन आवारा पशु सड़क पर बैठे घूमते नजर आते हैं। इन मवेशियों को आश्रय स्थल में भेजने के बजाय पशुपालक छुट्टा छोड़ देते हैं।
ये छुट्टा पशु किसानों की फसल खाकर बर्बाद कर दे रहे हैं। ऐसे में फसलों को बचाने के लिए कुछ लोग इन छुट्टा पशुओं के साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं। कुछ छुट्टा पशुओं के मुंह पर प्लास्टिक की बोतल काटकर रस्सी से बांध दिया गया है। ताकि मुंह बंधने से फसलों को खा न सकें। इस तरह इन छुट्टा पशुओं पर हो रहे जुल्म से अपना पेट भरने में असमर्थ हो गए हैं। खाली पेट ऐसे छुट्टा पशुओं की दुर्दशा पर विभागीय अधिकारी मूक दर्शक बने हैं।
Previous articleजौनपुर : केक काटकर मनाया गया प्रजापिता ब्रह्मकुमारी शाखा का वार्षिकोत्सव
Next articleजौनपुर : शाहगंज निकायनामा वार्ड संख्या दो…
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?