जौनपुर : केक काटकर मनाया गया प्रजापिता ब्रह्मकुमारी शाखा का वार्षिकोत्सव

जौनपुर : केक काटकर मनाया गया प्रजापिता ब्रह्मकुमारी शाखा का वार्षिकोत्सव

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
                क्षेत्र अंतर्गत गोरारी स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा का सातवां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को केक काटकर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। राजयोग द्वारा स्वर्णिम भारत की स्थापना के उद्देश्य के साथ वक्ताओं ने चिंतन मनन किया। इस मौके पर प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार विश्वकर्मा ने आश्रम का झंडारोहण किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का कर्म ही महान होता है। उसे उसके कर्मों का फल अवश्य मिलता है। बदलापुर से पधारी आरती दीदी ने कहा कि परमात्मा शिव बाबा हैं। हम लोग उनकी शक्तियां हैं। आत्मा अजर अमर और अविनाशी है। इससे पहले प्रभारी वीके दीदी ने अतिथियों को पुष्प और बुके भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय, अजीत गुप्ता, डा.जगदीश, डा. लाल बहादुर यादव, अभय मौर्य, नारायण, रूचि दीदी उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : कागज की गड्डी थमाकर 10 हजार ले उड़े उचच्के 
Next articleजौनपुर : मुंह पर बोतल लगाकर छुट्टा पशुओं के साथ किया जा रहा है उत्पीड़न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?