जौनपुर : मोहर्रम का जुलूस निकालने के लिए लेनी होगी अनुमति

जौनपुर : मोहर्रम का जुलूस निकालने के लिए लेनी होगी अनुमति

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                मोहर्रम को लेकर एसडीएम नितीश कुमार सिंह और एसपी सिटी डॉ.संजय कुमार ने शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की। इस दौरान एसडीएम ने मोहर्रम के सभी जुलूूस निकालने के लिए अनुुुमति लेने को कहा। किसी नई परंंपरा की अनुमति नहीं होगी।ताजिएदारों ने मोहर्रम के दौरान जनरेटर चलाने की मांग की। कहा कि जुलूस के रास्ते में जगह जगह सीवर पाइप लगाने के लिए गड्ढे खोदकर छोड़ दिया गया है।

जिससे जुलूस के दौरान दिक्कत आएगी। मोहर्रम का महीना शुरू होने से पहले गड्ढों को ठीक कराने और साफ सफाई के साथ समय पर विद्युत आपूर्ति कराने की मांग की। एसडीएम ने उनकी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। एसपी सिटी ने मोहर्रम को आपसी भाईचारा के साथ मनाने के साथ सभी से सहयोग करने की अपील की। कहा कि कोई भी मामला हो तो अफवाह न फैलाकर पुलिस को सूचना दें। पुलिस हर संभव मदद करेगी। इस दौरान थानाध्यक्ष युजवेंद्र सिंह, चेयरमैन वसीम अहमद, जगदंबा पाण्डेय, मो.असलम खान, कपूरचंद जायसवाल, शांतिभूषण मिश्रा, तबरेेेज अहमद, मो. सलीम, ग्राम प्रधान मो. अरशद महमूद आलम, शकील, आतिश, आदि उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : प्रसव पीड़ा होने पर प्रसूता ने एम्बुलेंस में जना बच्चा, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ 
Next articleजौनपुर : 63 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक फरार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?