जौनपुर : यातायात माह के तत्वाधान में स्वास्थ एवं नेत्र परीक्षण कैम्प का आयोजन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
“यातायात माह नवम्बर” के तत्वाधान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन क्रम में स्वास्थ एवं नेत्र परीक्षण कैम्प का आयोजन वाजिदपुर तिराहे पर किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय के कर कमलों से किया गया।

जिसमे क्षेत्राधिकारी नगर/ यातायात कुलदीप कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला, टीएसआई शिवचंद यादव मौजूद रहे। जिसमे 203 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण व 137 चालकों का नेत्र परीक्षण सक्षम डॉक्टरों द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। सुगम यातायात प्रबंधन हेतु यातायात नियमो का उलंघन करके वाहन चलाने वालो के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी। इसके दुष्परिणाम से उनको अवगत कराया गया। तथा दोषी पाये जाने पर चालान की कार्यवाही की गयी। इसके प्रति प्रचार प्रसार कर वाहन चालको कों जागरूक किया गया। उन्हें यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। यातायात नियमों के बारे में सभी उपस्थित व कैम्प में प्रतिभागियों को अपने परिवार, गांव समाज के लोगों को जागरूक करने हेतु सबसे अपील किया गया।


















