26.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : युवती के अपहरणकर्ता को खेतासराय पुलिस ने पकड़ा 

जौनपुर : युवती के अपहरणकर्ता को खेतासराय पुलिस ने पकड़ा 

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के एक गांव की युवती को बहला फुसलाकर अपहरण के आरोप में पुलिस ने आरोपित युवक को बारा मोड़ से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्यवाही के बाद आरोपित का चालान न्यायालय भेज दिया गया। तीन दिन पहले युवती को बरामद कर मेडिकल जांच कराया गया।27 मई को गांव के व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी पुत्री एक निजी कंपनी की दवा बाजार में सप्लाई करती है।
साथ में आरोपित खेतासराय के भटियारी सराय मोहल्ला निवासी मो. फैजान पुत्र स्व. जान मोहम्मद दवा सप्लाई का काम करता था। मो. फैजान उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। आरोपित के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। इस बीच अपहृत युवती को बरामद कर लिया। आरोपित युवक फरार हो गया था। उप निरीक्षक सकलदीप सिंह के अनुसार अपहरण के आरोपित मो. फैजान की तलाश की जा रही थी। जिसे बारा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक महगू यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव शामिल रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37105856
Total Visitors
496
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This