जौनपुर : योगीजी के खौफ से 50 हजार के इनामी बदमाश ने किया आत्मसमर्पण
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत माफियाओं व अपराधियों में भय का माहौल उत्पन्न है। इसी के तहत सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया गया था कि वह अपने-अपने थानाक्षेत्र में हत्या, लूट, डकैती, चोरी जैसे अन्य अभियोगों में जेल से जमानत पर बाहर आये अभियुक्तों का सत्यापन सुनिश्चित करें व उन पर सतर्क दृष्टि बनाएं रखे।

पुलिस की कार्यवाही से भयभीत होकर खुटहन थाना क्षेत्र के हत्या में वांछित 50 हजार के इनामी अभियुक्त रवि तिवारी उर्फ वीरे पुत्र अखिलेश तिवारी निवासी ग्राम चौबाहा थाना सरपतहां जौनपुर ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर कार्यालय में जाकर आत्मसमपर्ण कर दिया। रवि तिवारी एक शातिर अभियुक्त है इसके ऊपर लगभग ढेर दर्जन मुकदमे दर्ज है, खुटहन थाना में हत्या के मुकदमे में वांछित है, डीआइजी रेंज अयोध्या द्वारा इसके ऊपर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु भेज दिया गया है।


















