जौनपुर : योगी सरकार का 20 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा पूरी तरह से खोखला- सिराज मेंहदी

जौनपुर : योगी सरकार का 20 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा पूरी तरह से खोखला- सिराज मेंहदी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के माइनॉरिटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिराज मेंहदी ने यूपी सरकार की बदहाल बिजली व्यवस्था पर करारा हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में 20 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है परंतु प्रदेश में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।
सिराज मेहदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में बिजली की आपूर्ति बद से बदतर हो गयी है। 24 घण्टे में 10 घंटे की आपूर्ति हो रही है वो भी कट कटकर ऐसे में प्रदेश की शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र जनता एवं किसान बेहाल हो गए है। उन्होंने कहा कि मैं खुद मोहर्रम के अवसर पर अपने पैतृक गांव खेतासराय थाना क्षेत्र के कलापुर में हूँ, दो दिन हो गए यहाँ बमुश्किल 10 घण्टे वह भी कट-कटकर बिजली मिल रही है। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी हालात में कोई सुधार नही है, ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रदेश में 20 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा पूरी तरह से खोखला साबित हो रहा है।
Previous articleजौनपुर : कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किया प्रक्षेत्र भ्रमण
Next articleजौनपुर : संस्था द्वारा होगा झंडे का निःशुल्क वितरण- दिवाकर सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?