जौनपुर : चादर में बंधा मिला अज्ञात वृद्ध का शव, मचा हड़कंप
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
नगर के नई आबादी मोहल्ला स्थित श्री रामलीला मैदान में शुक्रवार की सायं चादर में बंधा अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

रामलीला मैदान की तरफ से गुजर रहे राहगीरों ने लावारिस गट्ठर देखा तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। उत्सुकतावश लोगों ने चादर हटाकर देखा तो 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव देख दंग रह गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए काफी मशक्कत की लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।



















