जौनपुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गय़ी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक, यातायात निरीक्षक, निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई, आरटीसी प्रभारी व अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर थाना प्रभारी/ थानाध्यक्ष द्वारा अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।