जौनपुर : रास्ते के विवाद में बीस नामजद व चालीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर : रास्ते के विवाद में बीस नामजद व चालीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

# कब्रिस्तान की जमीन पर रास्ते को लेकर हुआ था भीषण बवाल 

केराकत। 
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
                क्षेत्र के ग्राम नई बाजार चौकिया में शनिवार को शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट और बलवा करने के बीस आरोपियों को पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर शिनाख्त करते हुए गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
गौरतलब है कि जमकर चले लाठी-डंडे एवं पत्थर से एक पक्ष से संजय नागर, सूरज नागर, साधना नागर, कमलेश नागर, सन्तोष नागर, चमन नागर और दूसरे पक्ष से सुभाषचन्द्र, अनिल भारती, शंकर, मोनू भारती, सन्तोष और पवन गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की जानकारी होने पर गांव में पहुचीं पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। वहीं गांव मे स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
घटना के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक अपराध दिग्विजय सिंह ने बताया कि एक पक्ष कब्रिस्तान से होकर रास्ता बनाने का विरोध कर रहा था। वहीं दूसरा पक्ष प्रधान से मिलकर जबरन रास्ता बनाने पर अड़ा हुआ था। दो दिन पूर्व में राजस्व टीम ने मौका मुआयना किया और अपनी जांच रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को सौंप दिया था। दोनों पक्षों से बीस नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 147, 148, 149, 323, 504,506, व 7सीएल एक्ट के मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित ठिकानों पर दबिश तेज कर दिया गया है।
Previous articleजौनपुर : निकाय चुनाव को लेकर रालोद की रणनीतिक बैठक सम्पन्न 
Next articleसुल्तानपुर : उनुरखा के भरत-मिलाप को देख छलके सभी के नैना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?