जौनपुर : निकाय चुनाव को लेकर रालोद की रणनीतिक बैठक सम्पन्न 

जौनपुर : निकाय चुनाव को लेकर रालोद की रणनीतिक बैठक सम्पन्न 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   राष्ट्रीय लोकदल जौनपुर की मासिक बैठक तारापुर स्थित जिला कार्यालय पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी निकाय चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में चर्चा की गई कि वोटर लिस्ट में जांच कर जिसका नाम नहीं है उसे जुड़वाने और जो गलत नाम जुड़ गया है उसे कटवाने के लिए कहा गया। निकाय चुनाव के लिए जिला प्रभारी डॉ एसए रिजवी को मनोनीत किया गया है। जिले के समस्त वार्डों से चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतारना है। बैठक में मुख्य रूप से सुनील सिंह, प्रदीप तिवारी, महेंद्र विश्वकर्मा, विनय कुमार यादव, बांकेलाल शुक्ल, शमशेर अली, समर जीत यादव, राधेश्याम, अजीत यादव, उपेन्द्र श्रीवास्तव, अमरेन्द्र श्रीवास्तव, सुनील दुबे आदि मौजूद रहे।
Previous articleअयोध्या : भरतकुंड महोत्सव में छा गया जादूगर राकेश का जादू
Next articleजौनपुर : रास्ते के विवाद में बीस नामजद व चालीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?