30.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : लगातार हो रही चोरियों को रोकने में पुलिस नाकाम, लोगों में आक्रोश

जौनपुर : लगातार हो रही चोरियों को रोकने में पुलिस नाकाम, लोगों में आक्रोश

सुरेरी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   एक के बाद एक लगातार हो रही चोरियां पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं। वहीं घटना के बाद पीड़ितों की सूचना पर भी पुलिस चोरियों के मामले में कोई कार्रवाई करना उचित नहीं समझती है। जिसे लेकर चोरों का हौसला बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश भी दिख रहा है।

विदित हो कि बीते बुधवार/गुरुवार की देर रात चोरों ने पृथ्वीपुर सामुदायिक शौचालय में लगे सबमर्सिबल पंप सहित 80 मीटर तार व 10 फिट पाइप पर हाथ साफ कर दिया। जिसकी सूचना शौचालय की देखरेख कर रही है श्वेता सिंह द्वारा सुरेरी पुलिस को दी गई  थी। आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस उक्त मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। वही बीते बृहस्पतिवार को भानपुर गांव निवासी शशिकांत पटेल के मशीन का सेंध काटकर चोरों ने घर में घुसकर अंदर रखे सभी कीमती सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया।
बीते रविवार शिव लोचन के स्टेबलाइजर स्टार्टर उठा ले गए व भोला पटेल के मशीन का ताला तोड़कर चोर 15 किलो पाइप समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। लगातार एक के बाद एक हो रही चोरियों का सूचना पीड़ितो द्वारा थाने पर दे दिया गया लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस उक्त मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं पुलिस के इस कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी राज नारायण चौरसिया ने बताया कि सभी चोरियों की जानकारी नहीं है, कुछ चोरियां हुई हैं उसमें आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37043570
Total Visitors
549
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This