31.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : लाखों की परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन व भूमि पूजन

जौनपुर : लाखों की परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन व भूमि पूजन

खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में सोमवार को विधायक रमेश सिंह ने लाखों की लागत से बने सीसी रोड, इंटरलाकिंग और मिनी सचिवालय का उद्घाटन किया। साढ़े पांच लाख की लागत से बनने वाली नाली का भूमि पूजन कर शुभारंभ भी किया।
सबसे पहले त्रिकौलिया गांव पहुंचे विधायक ने मिनी सचिवालय का उद्घाटन किया। उसके बाद वे कानामऊ गांव पहुंच सीसी रोड और इंटरलाकिंग के उद्घाटन के बाद यहां बनायी जाने वाली नाली का वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार विकास के सबसे निचले पायदान पर खड़े परिवारों को मुख्य धारा से जोड़ने को कटिबद्ध है। सभा का संचालन बेचन‌ पाण्डेय ने किया। इस मौके पर साधू तिवारी, हृदेश तिवारी, प्रधान संत लाल सोनी, रामकुमार उपाध्याय प्रधान, शतिनारायण बिंद, संदीप यादव, प्रेमचंद तिवारी, गौरव सिंह, बिपिन सिंह, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे। सभा स्थल पर प्रसिद्ध भोजपुरी गायक शिवनंदन मौर्या के द्वारा प्रस्तुत गीतों ने उपस्थितो का मन मोह लिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37130121
Total Visitors
703
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This