जौनपुर : वारंटी की गिरफ्तारी न होने से नाराज हुए न्यायाधिकारी 

जौनपुर : वारंटी की गिरफ्तारी न होने से नाराज हुए न्यायाधिकारी 

# न्यायाधिकारी ने लगाई खुटहन थानाध्यक्ष को फटकार 

शाहगंज।
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
                 ग्राम न्यायालय ने गैर जमानती वारंट को तामील नहीं कराने और वारंटी को गिरफ्तार न कर पाने पर खुटहन थानाध्यक्ष को न्यायाधिकारी ने फटकार लगाई है। न्यायाधिकारी दिनेश कुमार दिवाकर ने कर्तव्यों का पालन नहीं करने पर नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि थानाध्यक्ष पर कार्रवाई क्यों न की जाए।
बताते चलें कि ग्राम न्यायालय में 2020 में दर्ज एक मारपीट के मुकदमे में खुटहन थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर निवासी अभियुक्त मटरू पुत्र बुद्धिराम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। इस पर थाने द्वारा जवाब लगाया गया कि अभियुक्त के घर पर दबिश दी गई लेकिन वह मिला नहीं। ग्राम न्यायाधिकारी ने इसे काम के प्रति लापरवाही मानते हुए कहा कि पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाने से कतरा रही है। उन्होंने थानाध्यक्ष किशोर कुमार चौबे को नोटिस जारी करते हुए पूछा कि उन पर इस कृत्य के लिए विधिक कार्रवाई क्यों न की जाए? कोर्ट ने थानाध्यक्ष को 19 दिसंबर को स्वयं उपस्थित होकर जवाब देने का आदेश दिया है।
Previous articleसुल्तानपुर : पत्रिका ‘अभिदेशक’ के पं. राम नरेश त्रिपाठी विशेषांक का हुआ लोकार्पण
Next articleजौनपुर : सराहनीय प्रयास… शगुन के पैसों को किया मंदिर जीर्णोद्धार के लिए दान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?